sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » प्रियंका गांधी है गरीबों और मजदूरों की बुलंद आवाज़- डा.प्रमोद सिंह।Don News Express


 
कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका  गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटा कंबल*


 प्रियंका गांधी  है गरीबों और मजदूरों की बुलंद आवाज़- डा.प्रमोद सिंह*



मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर) श्रीमती प्रियंका गांधी जी देश के हर गरीबो, मजदूरों, किसानों की मजबूत आवाज है, देश का हर वर्ग उन्हें अपना और अपने परिवार का हिस्सा मानता है। उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार सिंह ने सांसद श्रीमती  प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर गरीबों में कंबल वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बुडंसापुर नडार गांव में कहा।
कांग्रेस नेता डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है, कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों की हर संभव मदद की है, कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित सबके लिए बेहतरीन कार्य किया है।
कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन को कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं! अल्प प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आरिफ ख़ान ने कहा प्रियंका गांधी हर ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ती रहती है, देश की सशक्त आवाज है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सृजन , यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष धीरज उपाध्याय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू,सभासद शहनवाज मंजूर, जब्बार अली सलमानी आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया । ललित चौरसिया, भरत पटेल, देवेश उपाध्याय, इकबाल हुसैन,श्री प्रकाश सरोज, आशीष चौहान,  राम मूरत, भगौती प्रसाद, गीता देवी,शान्ति देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती राजकुमारी मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय तथा अध्यक्षता संतोष पाण्डेय एडवोकेट ने किया। 

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply