जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक अहम कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपितों को ग्राम कुरावा स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में चंदू के घर से रंगे हाथ पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन बाइबिल पुस्तकें और धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।
यह कार्रवाई संतोष मौर्य की सूचना पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में गुप्त रूप से परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मु.अ.सं. 145/2025, धारा 299/196 BNS व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की और सभी आरोपितों को विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में: बिरेन्द्र कुमार बिन्द (निवासी अन्दावा, प्रयागराज), कुन्दन बनवासी तथा सुनील बनवासी (दोनों निवासी कुरावा, थाना सुजानगंज, जौनपुर) शामिल हैं।
बरामदगी का विवरण: 03 बाइबिल पुस्तकें, धर्म परिवर्तन से संबंधित कागजात
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। मामले में जो भी अन्य लोग शामिल होंगे, उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।