जौनपुर छोटी लाइन इमामबाड़े के तीन गुनहगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Don News Express।

Don News Express

 

थाना कोतवाली इमामबाडा मे छतिग्रस्त व चोरी करने से सम्बन्धित 03 वाँछित अभियुक्तों को किया गया  गिरफ्तार*  

         


           जौनपुर शहर कोतवाली पुलिस ने आखिरकार का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में बीते 4 मार्च  होली के दिन  तोड़फोड़ व चोरी के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर* द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम  एवं वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक की टीम के उ0नि0 जयदीप मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0  46/26 धारा 305/324(4)/ 298/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जौनपुर से सम्बन्धित 03 वाँछित अभियुक्तगण 1. कन्हैया बिन्द पुत्र पंचम बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष, 2. अमर बिन्द उर्फ मण्डोले पुत्र पारस बिन्द निवासी  मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष  3. दीपक बिन्द उर्फ दीपू पुत्र चन्द्रशेखर बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 07-02-2026 को मुखबिर खास की सूचना पर छोटी लाईन मस्जिद के पास बने रेस्टोरेंट के पास से अभियुक्तगण को समय करीब 18.50 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया, जामा तलाशी से अभियुक्तगण के पास से चोरी किये गये चांदी के जरीह के विक्रय से प्राप्त बचा हुआ धन क्रमशः रू0 700/, 650/ व 500 कुल रू0 1850/ व अभि0 दीपक बिन्द उपरोक्त के पास से बरामद एक अदद आसमानी रंग का NARZO मोबाईल बरामद हुआ। अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया जा रहा है। अभियुक्तगण को सम्बन्धित  मा0 न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि होली वाले दिन 4 मार्च बुधवार को जब यह सूचना मिली कि क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्व द्वारा तोड़फोड़ का चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है तो हजारों की संख्या में पंजतनी कमेटी के साथ शिया समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी कर अभियुक्तों को कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। आखिरकार पुलिस ने तीन दिन के भीतर तीन गुनहगारों को खोज निकाला और उन्हें जेल भेज दिया है।


*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0स0  46/26 धारा 305/324(4)/ 298/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जौनपुर

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1.कन्हैया बिन्द पुत्र पंचम बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष, 

2.अमर बिन्द उर्फ मण्डोले पुत्र पारस बिन्द निवासी  मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 

3.दीपक बिन्द उर्फ दीपू पुत्र चन्द्रशेखर बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष

*गिरफ्तारी टीम*

1.नि0 अ0 महमूद आलम अंसारी थाना कोतवाली जौनपुर

2.उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी कोतवाली जौनपुर 

3.हे0का0 सरोज कुमार  

4.हे0का0 समीम अख्तर

5.का0कुवर अविनाश सिंह

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!