*मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है- अजय राय*
जौनपुर - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को जौनपुर जनपद में विभिन्न स्थानों पर पर उपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिशीलता और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओ के बारे में जानकारी एकत्रित किया। अजय राय के आगमन से दिन भर जौनपुर जिले की सियासत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेष सरगर्मी और हलचल मचा रहा।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी सर्व प्रथम उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना के पैतृक आवास रामनगर कोट गांव में पहुंच कर उनका हाल चाल लिया। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर रामनगर हाइवे पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का गगनचुंबी नारों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा वहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। तत्पश्चात प्रणवम स्कूल सुजानगंज में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया प्रणवम स्कूल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने दावे के साथ कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन की विदाई सुनिश्चित है वहां इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। अजय राय ने प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन और नरेंद्र मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, दलितों पर लगातार अत्याचार, किसान और नौजवानों की हालात दयनीय है। अजय राय ने कहा कि देश के लोग राहुल गांधी जी की तरह उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं, लोग राहुल गांधी जी के देश का सबसे विश्वसनीय नेता के रूप में देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव सिंह ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहां दलित का उत्पीड़न इस कदर है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश जो दलित समाज से आते है उन पर जूता मारा जाता है,हरियाणा के वरिष्ठ दलित IPS अधिकारी को आत्महत्या के लिए विवश कर दिया। NCRB के आँकडे उ.प्र.में उत्पीड़न की गवाही दे रहे है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, अभिषेक सिंह आँसू , देवराज पांडे, राकेश मिश्रा,शेर बहादुर सिंह, सभासद शाहनवाज मंजूर, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, मोहम्मद हासिम, संजय माली, विजय प्रजापति केपी, राम सिंह बकुरे, इरशाद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा,पूर्व नगर अध्यक्ष सहजादे अंसारी, मुहम्मद शैफ़, चक्र मणि पांडेय, चंद्र शेखर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह पटेल, विनय मिश्रा, हृदय नारायण मुन्ना, राजेश तिवारी, कामरान वहीद, शशांक सोनकर, ओमकार यादव, धीरज उपाध्याय,निशांत अंसारी, अनीश खान, विजय यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

