जौनपुर में अब लखनऊ की तहज़ीब और ज़ायके की दस्तक
जौनपुर । नफ़ासत, खुशबू और लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर लखनऊ का असली ज़ायका अब जौनपुरवासियों को अपने ही शहर में मिलने लगा है। शाही किला रोड पर खुले नए रेस्टोरेंट “लखनवी ज़ायका” का भव्य उद्घाटन आज वरिष्ठ पत्रकार नासिर खान एवं मौलाना महफ़ूज़ुल हसन खान के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के गणमान्य लोग, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर रेस्टोरेंट के माहौल और पेश किए गए व्यंजनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक लखनवी अंदाज़ में सजी सजावट, सुकून देने वाला वातावरण और खुशबूदार पकवानों ने यह एहसास कराया कि हर निवाला तहज़ीब से भरा है और हर स्वाद में लखनऊ बसता है।
लखनवी ज़ायका के प्रोपराइटर डॉ. सज्जाद राजा ने बताया कि उनका उद्देश्य जौनपुर के लोगों को वही असली लखनवी स्वाद उपलब्ध कराना है, जिसके लिए लखनऊ देश-विदेश में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक रेसिपी का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि ग्राहकों को एक यादगार स्वाद का अनुभव मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने “लखनवी ज़ायका” की पहल की सराहना करते हुए इसे जौनपुर के खानपान के क्षेत्र में एक नया और सराहनीय प्रयास बताया। उद्घाटन अवसर पर मुबारकबाद और शुभकामनाओं का सिलसिला भी जारी रहा।
शहरवासियों के लिए यह रेस्टोरेंट न सिर्फ खाने की जगह है, बल्कि लखनऊ की तहज़ीब और अदब से रूबरू होने का एक खूबसूरत मौका भी है । इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परवेज आलम भुट्टो कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ हाफिज खुर्शीद पत्रकार अब्दुल हलीम मोहम्मद राशिद राज मंत्री गिरीश चंद्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे



