संदेशे आते हैं, हमे तड़पाते हैं, कि चिट्ठी आती है.
.............!
---------------------------------------
कैलाश सिंह/रुद्र प्रताप सिंह-
---------------------------------------
-गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 'सलमान शेख' की बेहतरीन अदाकारी के मुरीद हुए राजनेता और द्रवित हुए दर्शकl
---------------------------------------
लखनऊ/जौनपुर,(तहलका न्यूज नेटवर्क)l सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो और उसमें 'फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट' के कलाकार सलमान शेख और उनकी टीम का 'स्टेज शो' हो तो मौजूद श्रोता -दर्शक फिल्मों का थ्रिलर यानी एक्शन, रोमांस, करुणा अर्थात वीर- श्रृंगार समेत हर 'रस' में गोते लगाने लगते हैंl कुछ देर के लिए वह भूल जाते हैं कि शारीरिक तौर पर कहां मौजूद हैंl यही स्थिति नगर पालिका के टाउनहाल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी की शाम करीब 6 बजे लगभग 10 मिनट तक कायम रहीl उपस्थित जनसमूह में अधिकतर आँखें छलक रही थींl सभी लोग शहीद के सम्मान में अपनी सीट से खड़े थेl
दृश्य था युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाकर शहीद हुए जवान का शव कन्धे पर लेकर आये सैनिकों ने जब शव को सम्मान के साथ धरती पर रखा तो नव विवाहिता 'विधवा' अपने पति के पार्थिव शरीर पर कांच की चूड़ियाँ तोड़ते हुए दहाड़ मारकर बिलखने लगीl इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति, समाजसेवी और भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्शु जब आसन छोड़ खड़े हुए तो मौजूद जन समूह भी उठ खड़ा हुआl कोई रूमाल तो कोई तर्जनी या कनिष्ठा उंगली से अपनी आँखों से छलकता आँसू पोंछता रहाl इस दौरान सेना की मातम धुन बज रही थीl
इससे पहले जो दृश्य था उसमें सैनिक का किरदार निभाने वाले सलमान शेख का अभिनय श्रृंगार रस से ओतप्रोत थाl छुट्टी पर आया जवान अपनी नव विवाहिता से हठहखेलियां करता हैl इस प्रणय में विघ्न तब पड़ता है जब सैनिक के फोन पर घंटी बजती हैl पत्नी 'यस सर, ओके सर' सुनते ही समझ जाती है कि उसके लिए मिल रहा प्रेम क्षणिक था और फोन कटते ही दृश्य कारुणिक हो जाता हैl पति छुट्टी कैंसिल की सूचना देते हुए अचानक छिड़े युद्ध में शामिल होने चल देता हैl पत्नी विरह वियोग की ज्वाला में समा जाती है और उसे फ़िर चिट्ठी का ही सहारा रह जाता हैl उधर कैम्प के जवान विरहाग्नि से तपती पत्नी की चिठ्ठी मिलने के बाद आपस में छीना झपटी करते हैंl तब गीत 'माँ तुझे सलाम' से बदलकर - संदेशे आते हैं, हमे ताड़पाते हैं, कि चिट्ठी आती है, जो पूछे जाती है कि घर कब आओगे......!
दस मिनट के इस दृश्य ने श्रोताओं- दर्शकों को युद्ध मैदान से लेकर सैनिक के घर तक हुए दृश्यांतरण में घुमाता रहाl कार्यक्रम में शामिल राजनेताओं के साथ मौजूद हर शख्स 'सलमान शेख' की बेहतरीन अदाकारी का कायल नज़र आयाl
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया व गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देश के लिए शहीद हुए सेना के जवान शहीद संजय सिंह के पिता राजेंद्र सिंह शहीद जिलाजीत यादव की मां उर्मिला देवी के साथ भाई व बहन को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करने के बाद स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद तीस से अधिक रिटायर्ड फौजियों को सम्मान दिया गया जिनकी खुशियों का अन्दाजा उस वक़्त मौजूद लोगों को हुआ जब वे 'ए वतन तेरा जलवा -जलवा' गीत पर झूमते नाचते हुए अपनी यादों को तरोताजा करते दिखेl पूरा माहौल वीर रस में सताबोर था। सभी अतिथियों को तहलका न्यूज नेटवर्क/ फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट की तरफ़ से उन्हें अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह भेंट किए गएl इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, डॉ रामसूरत मौर्य, डॉ सरफराज खान प्रतिनिधि जाफराबाद चेयरमैन, जेएम एस ग्रुप के चेयरमैन जीतेन्द्र यादव, प्रो मुराद अली अध्यक्ष प्रबंध संकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शहर कोतवाल वीपी सिंह,चौकी प्रभारी सुनील यादव,टीआई सुशील मिश्रा, मिशन शक्ति प्रभारी पुष्पा देवी, डीपीएम खुशबू यादव, ऋचा सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय, बिट्टू किन्नर ,राखी सिंह,प्रीति श्रीवास्तव, राकेश सिंह डब्बू, वैशाली साहू,डॉ आकांक्षा द्विवेदी, वासु अग्रहरि, शालिनी सिंह, मोहम्मद रशीद , नेहा सिंह सारिका सोनी भाजपा नगर अध्यक्ष, दीपक सिंह माटो, अमित श्रीवास्तव ,राजदेव यादव ,शिवा सिंह ,राहुल पाठक, डॉ आलोक यादव, डॉ गुंजन पटेल, शिवानी पांडेय, अनवर उल हक गुड्डू, तबरेज शाह, राजेश कुमार पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,जेबी राठौड़ नज़र अब्बास आज़मी,ज़ारा शेख, पाशा शेख,अजादार हुसैन, इज़हार हुसैन आरिफ अनस, सहित सभी कलाकारों का सम्मान किया गया।अन्तिम चरण में तहलका संवाद के ब्यूरो चीफ रुद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, सलाहकार संपादक केदारनाथ सिंह, प्रबन्धकद्वय मिनाज शेख, तस्नीम फातिमा, हसनैन क़मर दीपू, मिथिलेश प्रताप सिंह, डॉ राजन तिवारी, प्रो.मनोज कुमार सिंह, शकील मुमताज, जगदीश मौर्य गप्पू सभासद,नितिन सिंह,सलमान शेख समेत सभी कलाकारों को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले साल्वेशन अस्पताल फाउंडेशन के प्रख्यात युवा चिकित्सक डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, ट्रस्ट के सदस्य नितिन सिंह, साधना सिंह को अतिथियों द्वारा विशेष सम्मान दिया गयाl इसी क्रम में जिले व महानगरों के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवी एच एन सिंह, फ्रांस की कम्पनी में इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह, मेधावी छात्रा रिचा सिंह, प्रधान संतोष कुमार व जिले के अन्य गणमान्य सम्मानित हुएl पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ताजुद्दीन अंसारी व सलमान शेख ने किया।आभार कैलाश सिंह ने किया।














