*भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गौराबादशाहपुर का पद ग्रहण समारोह संपन्न*
*व्यापारियों की समस्याओं का होगा तुरंत निदान, व्यापारी हितों से नहीं होगा कोई समझौता - गिरीश यादव*
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मंडल नगर पंचायत गौराबादशाहपुर जौनपुर का द्वितीय पद ग्रहण समारोह नगर के एक मैरिज लॉन में बहुत ही भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चंद्र यादव ने नव चयनित सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि पद के साथ-साथ आप सभी की जिम्मेदारियां बढ़ गई है। उन्होंने भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यापारी हितों के लिए किये जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा की तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में यह आश्वासन दिया कि कभी भी किसी व्यापारी का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समूह गान तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीमान विवेक सिंह द्वारा सभी नव चयनित पदाधिकारी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में गौराबादशाहपुर इकाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी जरूरत पर पूरा जिला संगठन व प्रदेश संगठन आपके साथ है। जिला पदाधिकारी श्री राजदेव यादव ने भी नव चयनित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दिनेश सोनकर द्वारा किया गया। अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ संरक्षक मंडल व कार्य समिति सदस्यों द्वारा हमें पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है उस पर हमारी कार्यकारिणी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अजीत सोनकर व तालिब सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धन्यवाद व आभार महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया।
अधिष्ठापन समारोह में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, शशांक सिंह रानू, प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, अजीत सोनकर, जयकिशन साहू (जैकी), अमित जायसवाल, योगेश साहू, प्रदीप सिंह, अजय सोनकर, अभिषेक यादव, राजेंद्र स्वर्णकार सहित जिले के सभी पदाधिकारी, श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, महासचिव मनीष गुप्ता, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष राजेश मौर्य, गौरव श्रीवास्तव एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, नगर पंचायत के सभी सभासद, गौराबादशाहपुर इकाई के संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, इनाम अंसारी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, बेचन जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, नवीन साहू बबलू, विनोद सेठ, सुभाष सेठ, सभापति जी, राजेंद्र सोनकर, दयाराम सहित कस्बे के अन्य व्यापारी व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
*नगर इकाई के पदाधिकारी*-
अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- संजय साहू, सर्वेश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, उपाध्यक्ष- पप्पू चौरसिया, दीपक जायसवाल(टीटू),जावेद आलम हाशमी,अजीत सोनकर, शैलेंद्र सिंह भीम, जावेद अंसारी, दिनेश कुमार (डी के), कोषाध्यक्ष- राजकुमार सेठ, सह- कोषाध्यक्ष- मोहम्मद मारूफ, संगठन मंत्री- शीशवंश सिंह छोटू, नवी अहमद, आमोद गुप्ता, राहुल सिंह, पिंटू प्रजापति, संदीप जायसवाल, मीडिया प्रभारी- अमित प्रजापति, सह- मीडिया प्रभारी- गिरजाशंकर, सोशल मीडिया प्रभारी- जितेंद्र जायसवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी- हर्ष जयसवाल, संयुक्त मंत्री पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, अमित गुप्ता, संजय जायसवाल, राजू जायसवाल, नितिन देव सिंह, नगर मंत्री- धर्मेंद्र साहू, गुड्डू सोनकर, दीपक साहू, इम्तियाज, रामबाबू सेठ, विष्णु मोदनवाल, राजकुमार साहू, विधिक सलाहकार- एडवोकेट अनिल सोनकर, आय- व्यय निरीक्षक डा राधेश्याम प्रजापति, कार्यसमिति सदस्य- महेश मोदनवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, धनंजय सिंह, मुन्ना जायसवाल, डा प्रभाकर, अमरनाथ यादव, सुजीत सेठ, दिवाकर गौतम, अजय मौर्या, अरविंद प्रजापति।
*नगर युवा इकाई के पदाधिकारी*
अध्यक्ष प्रियांशु साहू ,महामंत्री तनशीत अहमद (शानू) , कोषाध्यक्ष निखिल सेठ बंटी ,सह-कोषाध्यक्ष बलिराम सोनकर (बल्ली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता (विक्की),रेहान अंसारी (राजू),विकास साहू (विक्की) उपाध्यक्ष सन्नी साहू, ऋषभ जायसवाल ,डॉ विजय गवर्नर ,मीडिया प्रभारी धीरज गुप्ता ,सह मीडिया प्रभारी वामिक अंसारी ,सोशल मीडिया प्रभारी तालिब सिद्दीकी, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल ,संगठन मंत्री सुजीत सोनकर ,अमन साहू गोलू , अमन साहू शिवम सेठ ,संयुक्त मंत्री आलोक जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल ,सन्नी सिंह ,किशन साहू , जितेंद्र गुप्ता चिंटू नगर मंत्री ,धर्मेंद्र कुमार ,प्रिंस साहू अनीस अहमद टीपू ,कार्य समिति सदस्य नवनीत सेठ, अजीत गुप्ता (दीपू) , सुनील साहू, अखिलेश अग्रहरि ,मनीष गुप्ता (चिंटू ) सुहेब अंसारी, सैफ अंसारी, नेहाल अंसारी ,अभिषेक जायसवाल लेखु
आनंद साहू ,शिवम जायसवाल अभिषेक साहू ,सौरभ अग्रहरि, शिवम साहू कल्लू, विकास गुप्ता, गोलू चौरसिया, सावन साहू गल्ला वाले ,गोलू अग्रहरि, प्रियांशु सेठ सावन साहू,रोशन अग्रहरि।



