जौनपुर ईद उल अज़हा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को जिले में पूरी अक़ीदत के साथ मनाया जाएगा
। मुस्लिम समुदाय का ये पवित्र पर्व कुर्बानी के लिए जाना जाता है। नमाज पढ़ने से पहले सुबह लोग बकरों के अलावा अन्य जायज़ जानवरों की कुर्बानी देते हैं उसके बाद नमाज के लिए ईदगाह वह इमामबाड़ों में जाते हैं।नगर के नवाब साहब के हाथे में बकरे की मंडी लगी हुई है जहां देर रात्रि तक बकरा खरीदने की खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। ₹7000 से लेकर 1 लाख तक के बकरे इस बार बकरा मंडी में बिके थे। कुर्बानी के बकरे का रेट अत्यधिक अत्यधिक होने के कारण लोग मजबूरी में भी इसे खरीदते हैं क्योंकि कुर्बानी हर घर में जरूरी कहा गया है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व पैगंबर हज़रत इब्राहिम की महान कुर्बानी और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास की याद में मनाया जाता है। इसके जरिए मुसलमान अपने अहंकार का त्याग कर अल्लाह के प्रति पूरी तरह समर्पित होने का संदेश देते हैं।
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने अपने पैगंबर हज़रत इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए सपने में उनसे उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगी थी।बेटा हज़रत इस्माइल: इब्राहिम को बहुत बुढ़ापे में पुत्र रत्न (हज़रत इस्माइल) की प्राप्ति हुई थी, इसलिए उन्हें अपना बेटा सबसे प्यारा था। अल्लाह के हुक्म का पालन करते हुए, इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए।जब हज़रत इब्राहिम ने अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई, तो उसी समय अल्लाह के हुक्म से हज़रत इस्माइल की जगह एक दुंबे (भेड़/बकरे) की कुर्बानी हो गई।यह घटना साबित करती है कि इब्राहिम का ईश्वर के प्रति प्रेम दुनिया की किसी भी चीज़ से बढ़कर था। इसी सर्वोच्च बलिदान और आज्ञाकारिता की याद में दुनिया भर के मुसलमान इस दिन बकरे या किसी जायज जानवर की कुर्बानी देते हैं। गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तरह ईद उल अधा की नमाज ईदगाह में अदा करेंगे शिया समुदाय के मौलाना महफूजूल हसन खान ने बताया कि ईद उल अज़हा की नमाज सदर इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में सुबह 9:00 बजे अदा कराई जाएगी। वही हुसैनिया नक़ी फाटक में मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी नमाज को अदा कराएंगे। बलुआघाट स्थित हाजी मोहम्मद अली खां के इमामबाड़े में मौलाना फजले मुमताज खान 8:30 बजे नमाज को अदा करायेगे वही सुन्नी समुदाय ईद उल अज़हा की नमाज़ शाही ईदगाह में मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीक़ी कल ईद उल अज़हा की नमाज़ शाही ईदगाह में हज़रत मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीक़ी साहब 8:15 पर अदा कराएंगे तो वहीं शाही बड़ी मस्जिद में हज़रत मौलाना अनस क़ासमी साहब अदा कराएंगे 8:15 पर अदा कराएंगे तो वहीं शाही बड़ी मस्जिद में मौलाना अनस क़ासमी अदा कराएंगे ।




