कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अभियान “छात्रों की गूंज” देश मे 25 जून को::नदीम जावेद

Don News Express

 कांग्रेस पार्टी के अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत आगामी 25 जून को


देश के विभिन्न शहरों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य देश के छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत करना है।इसी क्रम में, कई प्रमुख नेताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  पूर्व विधायक नदीम जावेद को बिहार के पूर्णिया में पत्रकारों को संबोधित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जावेद का नेतृत्व निश्चित ही छात्रों और युवाओं की इस आवाज़ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।

इस अवसर पर जननायक राहुल गांधी  के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। यह अभियान देश के युवाओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर एक व्यापक जनजागरण का कार्य करेगा।

कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक सिपाही इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है और छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!