श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की 8वीं वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न, खेल मंत्री और एएसपी जौनपुर रहे मुख्य अतिथि
नईगंज, जौनपुर: स्थानीय संवाददाता।
नईगंज स्थित प्रसिद्ध श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की 8वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) जौनपुर श्री गोल्डी गुप्ता जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर यादव जी, पूर्व चेयरमैन श्री राज बहादुर यादव जी और खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राम नारायण यादव जी का विशेष सान्निध्य, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही समारोह में डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. अतुल प्रकाश यादव, श्री राम अभिलाष पाल गुरुजी, श्री अनिल यादव, श्री केशव प्रसाद सिंह, श्री पुष्यमित्र दुबे, श्री रामपाल पाल, श्री देवानंद, श्री उमेश मिश्रा, श्री उमानाथ यादव, श्री जंग बहादुर यादव, श्री राधेश्याम यादव और श्रीमती रंजना मौर्य सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा। चिकित्सालय के निदेशक डॉ. हरिनाथ यादव (MBBS, MD - न्यूरो साइकैट्रिस्ट) एवं प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
'एक पौधा माँ के नाम' अभियान और बैग वितरण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण किया गया। मुख्य अतिथियों एवं डॉ. हरिनाथ यादव ने आए हुए सभी अतिथियों व मरीजों को पौधे एवं उपहार स्वरूप बैग वितरित किए।
मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं नि:शुल्क इलाज
वर्षगांठ के इस खास मौके पर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए मानसिक रोगों एवं न्यूरो संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का डॉ. हरिनाथ यादव और उनकी डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया।
कम खर्च में बेहतर सेवा का संकल्प
चिकित्सालय के निदेशक डॉ. हरिनाथ यादव ने आए हुए सभी अतिथियों और जौनपुर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय का मुख्य उद्देश्य हमेशा से ही समाज के हर वर्ग तक कम से कम खर्च में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा है। हम भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करते रहेंगे।"

