समाजसेवी मोहम्मद शरीफ के निधन से ज़िले में शोक की लहर।Don News Express

Don News Express

 


 *समाजसेवी मोहम्मद शरीफ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

रामपुर/जौनपुर। आलमगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रशीद के बड़े भाई एवं क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी मोहम्मद शरीफ का दिनांक 21 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ अपने सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे सदैव समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनते थे। उनके व्यवहार एवं सेवा भावना के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सज्जन, नेकदिल और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका इस कठिन समय में रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार लोगों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ  एवं लायंस क्लब गोमती जौनपुर के अध्यक्ष हसनैन क़मर दीपू सैयद शहंशाह आब्दी प्रबंधक फिज़्जा महिला कॉलेज गाज़ीपुर ,सभासद तहसीन शाहिद ,आजादार हुसैन शाहिद मेहदी, नेहाल हैदर, हैदर अब्बास चांद सदस्य राज अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश ,शम्सी आज़ाद भाजपा नेता,सहित सामजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!