अपनी असफलता को छुपाने के लिए विदेश की राह चला संघ : सिराज मेहदी
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 17 दिन की यात्रा पर अमरीका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जा रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष पर 29 अगस्त को वो न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमरीकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भागवत की इस यात्रा का विरोध किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एलएलसी सिराज मेहदी ने कहा है कि जिस आरएसएस की दिखाई राह पर बीजेपी चलती रही है वो संघ अब बीजेपी की राह पर चल पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कि जब बीजेपी का जादू टूट चुका है। महंगाई और साम्प्रदायिकता से देश जूझ रहा है तब आरएसएस देश की टूटती जड़ों की संभालने के बजाय विदेशों में बसे भारतीयों के बीच जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख की विदेशों की ओर दौड़ने के बजाय भारतीय जनता पार्टी को यह शिक्षा देनी चाहिए कि वह सत्ता के अहंकार से निकलकर महंगाई पर अंकुश लगाए और धर्म के आधार पर समाज को बांटना बंद करे।

