सैय्यद हसनैन क़मर "दीपू" लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए सम्मानित।Don News Express

Don News Express


 सैय्यद हसनैन क़मर दीपू लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए सम्मानित


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में फ्रेंड्स ट्रस्ट ग्रुप, ज़ारा इवेंट्स एवं प्राच्य अरबी एवं फ़ारसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन क़मर दीपू को सम्मानित किया गया।


समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी, सेवानिवृत्त आईएएस  प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव तथा पूर्व एमएलसी सैय्यद सिराज मेंहदी ने सैय्यद हसनैन क़मर "दीपू" को सम्मानित किया।इस मौके पर यूपी की डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद थे।



इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों एवं शायरों ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं और शेरो-शायरी से सभागार में मौजूद दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।

न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने किया कवि सम्मेलन-मुशायरे का उद्घाटन


कार्यक्रम के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का उद्घाटन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने  शमा रोशन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं तथा हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सैय्यद हसनैन क़मर "दीपू" ने आयोजकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में सकारात्मक माहौल बनाने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान कवियों और शायरों की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंजता रहा। आयोजन में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!