जौनपुर में बेरोजगार युवकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।इंग्लिश क्लब में 10 को लगेगा रोजगार मेला, छह हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण।Don News Express

Don News Express

 जौनपुर में बेरोजगार युवकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।इंग्लिश क्लब में 10 को लगेगा रोजगार मेला, छह हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण




जौनपुर। पूर्व विधायक स्व. रामकृष्ण उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को नगर के इंग्लिश क्लब में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता एवं उनके पौत्र विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ की पहल पर होने वाले इस जॉब फेयर में 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पहुंचेंगी। आयोजकों के अनुसार अब तक करीब छह हजार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।


गुरुवार को सिविल लाइन स्थित तड़का बैंक्वेट हाल में पत्रकारों से बातचीत में विकेश उपाध्याय ने बताया कि ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को उनकी योग्यता और हुनर के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां मेले में शामिल होंगी और अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी।


जॉब फेयर में रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट डेस्क, बैंक कार्यालय, अकाउंटेंट, सेल्स, मार्केटिंग, नर्सिंग और अस्पताल स्टाफ समेत कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और कौशल रखने वाले युवा इसमें भाग ले सकेंगे।


आयोजक के मुताबिक युवाओं में रोजगार मेले को लेकर उत्साह है। अब तक करीब छह हजार अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। आवेदन का सिलसिला अभी जारी है। उनका कहना है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।


सुबह 11 बजे से शुरू होगा मेला


रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इंग्लिश क्लब पहुंच सकते हैं। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया निःशुल्क होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9455803612 और 9415602860 पर संपर्क किया जा सकता है।


पुण्यतिथि पर युवाओं को रोजगार देने की पहल


आयोजकों के अनुसार पूर्व विधायक स्व. रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना उन्हें श्रद्धांजलि देने की पहल है। जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विभिन्न कंपनियों से सीधे संपर्क और चयन का यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।#

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!