भाजपा ने विद्यासागर सोनकर को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी ,बूथ अध्यक्ष से शुरुआत, राज्यसभा के बने उमीदवार।

Don News Express

  


 भाजपा ने  विद्यासागर सोनकर को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी ,बूथ अध्यक्ष से शुरुआत, राज्यसभा के बने उमीदवार।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर का नाम यूपी से राज्यसभा के लिए चुना गया है।. साल 1985 में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और 1989 में सभासद का चुनाव जीतकर अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले विद्यासागर सोनकर एमएलसी तक बनने तक के सफर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. जमीन से जुड़े सोनकर शुरू से संगठन में रहे हैं और बूथ कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के तमाम पदों पर रह चुके हैं. विद्यासागर सोनकर का जन्म पूर्वांचल के जौनपुर नगर के सुखीपुर मोहल्ले में 21 जुलाई 1961 को हुआ. पढ़ाई के दौरान ही संघ से जुड़ गए और बीजेपी के बूथ अध्यक्ष बने. नगरपालिका जौनपुर में सभासद और फिर 1996 में सैदपुर संसदीय सीट से बीजेपी सांसद चुने गए. हालांकि 13 महीने की अटल जी सरकार 1 वोट से गिर जाने से वे दोबारा संसद नही जा सके। वर्ष 2000 में भाजपा ने  उन्हें  जौनपुर के जिलाध्यक्ष की ज़िमेदारी सौपी। विद्यासागर अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई तथा काशी, गोरखपुर प्रांत में भाजपा के पदाधिकारी होने के कारण कुशल संगठन कर्ता माने जाते है. प्रदेश की कार्य समिति में भी ये लगातार बने रहे. हालांकि, 2009 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में विद्यासागर सोनकर को हार का सामना करना पड़ा था, पर वो हार नहीं माने. सोनकर पार्टी से जुड़े रहे, जिसके चलते उन्हें 2016 में विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया. बीजेपी के प्रकोष्ठों में विभिन्न पदों के अलावा बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. केशव प्रसाद मौर्य से लेकर स्वतंत्र देव सिंह की टीम में प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.


बीजेपी संगठन के तमाम विभिन्न पदों पर और जनप्रतिनिधि रहते हुए विद्यासागर सोनकर आम जनमानस के बीच हमेशा सुलभ रहे. इसी के चलते उन्हें 2017 में हार के बाद एमएलसी बनाया गया था। 2022 के चुनाव में बीजेपी की जीत के उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए जो छह यात्राएं निकाली गई थी, उसकी जिम्मेदारी विद्यासागर सोनकर को सौंपी गई थी. इन छह यात्राओं के प्रभारी के तौर पर विद्यासागर सोनकर को नियुक्त किया गया था.  दलित जाति और संगठन के अनुभव को देखते बीजेपी ने उन्हें यूपी से राज्यसभा के उम्मीदवार बनाया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!