स्वास्थ्य सेवा के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचने का संकल्प, लायंस क्लब गोमती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।Don News Express

Don News Express


स्वास्थ्य सेवा के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचने का संकल्प, लायंस क्लब गोमती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर










 





जौनपुर। सेवा को समर्पण और जनकल्याण को संकल्प मानकर कार्य कर रहे लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार, 6 अक्टूबर को नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना था।


स्वास्थ शिविर साजिदा गर्ल्स कॉलेज के निकट, इमाम दरवाजा रोड, जौनपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया।





शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसमें जनरल फिजिशियन डॉ. एम.एम. खान, फिजिशियन डॉ. कलाम एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सबाह अपनी सेवाएं प्रदान की।

300 से अधिक मरीज़ो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं सेवा की सुविधाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। इस फास्ट फेवर में 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उनको मुफ्त दवाइयां के साथ-साथ कई प्रकार की जांच भी मुफ्त में की गई साथी पांच मरीजों को जिनके पास दवा खरीदने का भी पैसा नहीं था उन्हें आजीवन दवा देने का संकल्प भी लायंस क्लब घूमती द्वारा किया गया



क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं की समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी सोच के साथ क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।



कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आरिफ, सेवा सप्ताह संकल्प में सहयोगी संजीव गुप्ता तथा मनीष गुप्ता ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई।


इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव, प्रज्ञा मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव सहित लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।







#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!