चंद्रा मॉन्टेसरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*जौनपुर।* चंद्रा मॉन्टेसरी स्कूल, खरका कॉलोनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के आकर्षक मॉडल बनाए गए थे, जिनकी सभी ने सराहना की। बच्चों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।
इसी दौरान शक्ति मोबाइल टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। महिला उप निरीक्षक प्रमिला देवी, महिला कांस्टेबल रीना मुंडा, महिला कांस्टेबल वंदना तथा कांस्टेबल हरिकेश गौतम द्वारा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930, 1076 एवं POSH (Prevention of Sexual Harassment) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का टीम ने उत्तर देकर उन्हें जागरूक किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

