*नंद उत्सव वाटिका का भव्य उद्घाटन
*
जौनपुर: धर्मापुर बाजार में नंद उत्सव वाटिका का भव्य उद्घाटन मंगलवार को पूर्व मंत्री, जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर जगदीश नारायण राय ने कहा कि शहर से सटे धर्मापुर बाजार में मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर युक्त भवन उपलब्ध हो जाने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत होगी। आशुतोष सिन्हा ने भी नंद उत्सव वाटिका की व्यवस्थाओं की सराहना की। मालूम हो कि उद्घाटन से पूर्व सोमवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सपा नेता विवेक रंजन यादव, ब्लाक प्रमुख धर्मापुर ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना आदि उपस्थित रहे। हरि शंकर यादव, रमा शंकर यादव, जेपी यादव, चंदन यादव, मनीष यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रबंधक मुरारी यादव ने आभार जताया।

