बिहार में बदलाव की लहर तेज़ है
, अब जनता ने तय कर लिया है ,इस बार विकास और न्याय की सरकार बनेगी!
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज नदीम जावेद पूर्व विधायक
ने अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ, महागठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन में एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया।
नदीम जावेद ने कहा कि आज जिस तरह से जनसभा में उमड़ा अपार जनसैलाब, लोगों का उत्साह और महागठबंधन के प्रति अटूट विश्वास दिखा व इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
आने वाले दिनों में महागठबंधन बिहार में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।


