लखनऊ।यूपी कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी जितेंद्र कुमार पूर्व डीएम जौनपुर का आज यहाँ PGI में निधन हो गया... वे अभी जून में अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे...उनके प्रॉस्टेट में कैसर था. जिसकी जानकारी उन्हें कुछ समय पहले हुई. उन्होंने मुम्बई के TATA हॉस्पिटल में सर्जरी कराई मगर रोग का प्रसार होता गया... आज PGI में उन्होंने अंतिम सांस ली..माध्यमिक शिक्षा परिवहन, जैसे विभागों में उनकी तैनाती काफी विवादों में रही.वे काफी सौम्य स्वभाव के थे..उनके निधन के खबर से ब्यूरो क्रेसी में सभी स्तबध हैँ.... मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारी जितेन्द्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारी जितेन्द्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि
श्री जितेन्द्र कुमार एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया था। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

