नशीले कफ़ सिरप मामले में STF ने अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है।Don News Express

Don News Express


 नशीले कफ़ सिरप मामले में STF ने अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है। 

यूपी STF ने टाटा को आज जौनपुर से हिरासत में लिया था। इंट्रोगेशन के बाद अमित टाटा को अरेस्ट कर लिया गया। 


गैंग लीडर शुभम जायसवाल फरार है और अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। अमित टाटा उस गैंग का दूसरा सरगना था। 


नशीले कफ़ सिरप की सप्लाई बांग्लादेश होती थी। बच्चों के इस्तेमाल की दवा का ये गैंग नींद की गोली मिलकर बांग्लादेश भेजते थे। वहां शराब के विकल्प के रूप में इसकी बहुत डिमांड थी। 



वाराणसी पुलिस की इस मामले में संदिग्ध भूमिका के मद्देनजर STF एक्टिव हुई और टाटा को धर दबोचा। टाटा ने कई बड़े नाम पूछताछ में लिए हैं जिसे STF आगे की जांच में शामिल कर रही है। अनुमान है जायसवाल और टाटा ने मिलकर करीब हजार करोड़ का नशे का कारोबार किया है। इनका साम्राज्य दुबई तक फैला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!