पूर्वांचल विश्विद्यालय कर्मचारी संघ के वरिंदर यादव अध्यक्ष, राधेश्याम सिंह चुने गए महामंत्री।Don News Express

Don News Express

 

पूर्वांचल विश्विद्यालय कर्मचारी संघ के वरिंदर यादव अध्यक्ष, राधेश्याम सिंह चुने गए महामंत्री

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव में रही गहमागहमी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में वरिंदर यादव अध्यक्ष तथा राधेश्याम सिंह मुन्ना महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 251 मत पड़े, जिनमें से 247 मत वैध पाए गए जबकि 5 मत अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर वरिंदर यादव को 144 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. स्वतंत्र कुमार को 102 मत मिले।

महामंत्री पद के चुनाव में राधेश्याम सिंह को 93 मत प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी जैसलाल को 79 मत तथा ऋषि रघुवंशी को 75 मत मिले। इस पद पर चार मत अवैध पाए गए।

उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील प्रजापति ने 115 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी धीरज श्रीवास्तव को 74 मत, हेमंत दुबे को 56 मत मिले, जबकि 6 मत अवैध रहे।

संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर सभी नामांकनकर्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर कैलाशनाथ यादव एवं दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव चुने गए। वहीं सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा, विनोद गौतम, छोटेलाल यादव, विजय यादव, डॉ. दिलगीर हसन, अनिल सिंह (वित्त), अनिल कुमार सिंह (कुं. कार्यालय), प्रमोद विश्वकर्मा एवं अखिलेश शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव प्रभारी प्रोफेसर सुरजीत यादव ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!