आयतुल्ला अली ख़ामेनेई की शहादत पर तीन दिन के शोक का ऐलान, आज छोटे इमामबाड़े पर शोकसभा व कैंडल मार्च
लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई की शहादत पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है। उन्होंने तमाम उम्मते मुस्लिमा और इंसानियत पसंद लोगों से अपील की है कि शोक की अवधि में अपनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर ग़म का इज़हार करें।
मौलाना ने घोषणा की है कि आज रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े पर एक शोकसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें वे खुद खिताब करेंगे। शोकसभा के बाद कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।
उन्होंने देशभर के शिया समुदाय से अपील की है कि रात 8 बजे एक साथ अपने-अपने शहरों में शोकसभा आयोजित करें और जहां संभव हो, कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।
मौलाना कल्बे जवाद ने सभी इंसानियत परस्त लोगों से शोकसभा में शामिल होकर एकजुटता और संवेदना प्रकट करने का आह्वान किया है।

