ब्लॉसम्स स्कूल, मानिक चौक, जौनपुर में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनेश टंडन पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, जौनपुर ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इंद्रजीत सिंह, संस्थापक, तिलकधारी मेमोरियल स्कूल, डॉ. बृजेश कनौजिया, ई.एन.टी विशेषज्ञ, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, डॉ. सीमा सिंह, काउंसलर, डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, जौनपुर, डॉ. सलील श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. अजय पांडेय, नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. ज़ीशान मेहदी, डेंटल सर्जन, और रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेक सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अतिथियों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना की। ब्लॉसम्स स्कूल के मैनेजर, सैय्यद शम्स अब्बास ने अतिथियों को मेमेंटो प्रदान करके उनका स्वागत किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर, वाइस प्रिंसिपल, मोहम्मद ज़ीशान खान ने सभी विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद दिया। स्कूल की डायरेक्टर, शहनाज़ रिज़वी ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और प्रदर्शनी को सफल बनाने वाले अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी का संचालन ब्लॉसम्स स्कूल के अध्यापक सैय्यद असलम नक़वी ने किया।



