कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफर.।Don News Express

Don News Express

  कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफर.                     


पंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन

फोटो--मजलिस पढ़ते हुए मौलाना शेख हसन जाफर
जौनपुर। कदम रसूल छोटी इमामबाड़े में रविवार को शिया पंजतनी कमेटी के तत्वाधान में मजलिसे अज़ा व रोजा इफ्तार संपंन हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शेख हसन जाफर ने कहा कि कुरआन और अली दोनों एक दूसरे के ऐसे साथ हैं जैसे एक चने की दो दाल।

अगर आप सलामत इस्लाम चाहते हैं तो कुरआन और अली को एक बराबर मानें। इसलिए कि बगैर कुरआन के न अली समझ में आयेगा और न ही बगैर अली के कुरआन।
 इस मौके पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी, एजाज हुसैन, नियाज हसन, अजादार हुसैन, ,मोहम्मद अब्बास , बेलाल हसनैन,सैय्यद जरगाम एडवोकेट, मेराज हैदर,हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!