तहफ़ूज़ -ए- कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी द्वारा लाइन बाजार थाने में एक और मुकदमा दर्ज ।।Don News Express

Don News Express

 


 जौनपुर
तहफ़ूज़ -ए- कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी द्वारा लाइन बाजार थाने में एक और मुकदमा सोमवार को दर्ज कर दिया गया है है कि 9 मार्च को को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह  को जिलाधिकारी  के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि विगत 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। वही इमामबाड़े के पूरब की तरफ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर में स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रो  को भी अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया था। ऐसे में उक्त पूरे  प्रकरण की पुलिस अधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा जांच करा कर  कब्रिस्तान की सुरक्षा  व्यवस्था करने के साथ-साथ और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।



सोमवार को लाइन बाजार थाना अध्यक्ष केके सिंह ने बीएनएस की धारा 324 (4) व 299 के तहत मुकदमा दर्ज कर चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को विवेचना सौंप दिया है। थाना अध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस द्वारा छोटी लाइन इमामबाड़े प्रकरण में  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जिनकी जमानत सीजेएम कोर्ट  ने खारिज कर दी थी । मुकदमा दर्ज कराने वालों में  अध्यक्ष शाहिद मेहदी, कब्रिस्तान कमेटी के महासचिव सरदार हुसैन बबलू नेहाल हैदर,कैफ़ी रिजवी, हसनैन कमर दीपू मौजूद थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!