जौनपुर में चमका अनूप पाल का जलवा, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ने लहराया सफलता का परचम।Don News Express

Don News Express

 जौनपुर में चमका अनूप पाल का जलवा, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ने लहराया सफलता का परचम



जौनपुर। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र अनूप पाल ने 451 अंक हासिल कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि रही, जिसे लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया। अपनी सफलता पर अनूप पाल ने विनम्रता दिखाते हुए इसका श्रेय गुरुजनों, प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अपने माता-पिता को दिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम उनके समर्पण और मेहनत का फल है। उन्होंने परीक्षा परिणाम पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को विशेष सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नासिर खान ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर का प्रमाण है।

जौनपुर जनपद में इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, मार्गदर्शन और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!