केराकत कोतवाल अरविंद कुमार ने संभाली कमान: मुफ्तीगंज कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।Don News Express

Don News Express


 *प्रभारी निरीक्षक केराकत अरविंद कुमार पांडे ने संभाली कमान: मुफ्तीगंज कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा**




*जौनपुर /केराकत* सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से आज प्रभारी निरीक्षक केराकत  के *केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे* ने पुलिस बल के साथ केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज कस्बे में सघन पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से सीधा संवाद करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर CCTV कैमरे लगाने की अपील की और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

अरविंद कुमार पांडे ने हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रभावी चालान कार्रवाई और की नियमित जांच के आदेश दिए। इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भाव देखा गया। गश्त में चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज कृष्ण दत्त शुक्ला , हेड कास्ट में सुग्रीव प्रसाद, राकेश सिंह, विनोद यादव, रवि सिंह, कांस्टेबल  अंगद कुमार, शैलेंद्र कुमार,सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!