जौनपुर। अब जनपद के शहरी क्षेत्र की जनता को जाम से मिलने जा रही है राहत बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक गोमती नदी में बने प्लाटून पुल (पीपे का पुल)आज जनता को समर्पित
रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी ने गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक बने प्लाटून पुल ( पीपे के पूल )का आज विधिवत पूजन करके लोकार्पण किया।
जिसकी लागत रुपया 66.75 लाख है जिसे कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद के शहरी क्षेत्र मे मां गोमती नदी बीचों-बीच बहती हैं आधी आबादी गोमती के इस पार है और आधी आबादी गोमती के उस पार है.
आवागमन के लिए केवल तीन पक्का पूल होने के बावजूद भी जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है,
जाम की समस्या को देखते हुए एक प्लाटून पूल सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर बना है जो जनता के लिए समर्पित है
दूसरा शहरी क्षेत्र में आज जिसका लोकार्पण हुआ इस पुल बन जाने से बदलापुर पड़ाव,कटघरा, ताड़तला मखदूम शा अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार सहित आदि मोहल्ले के लोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगा,
राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शास्त्री पुल के समानांतर एक पक्का पुल बन रहा है जिसमें देरी होने के कारण मैंने इसकी शिकायत भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से की जिसे माननीय नितिन गडकरी जी ने गंभीरता से लेते हुए भी संबंधित लोगों के ऊपर कारवाई की अब जल्द से जल्द शास्त्री पूल के समानांतर पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, जिला महामंत्री अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, सभासद नंदलाल यादव, विष्णु सेठ, सिपिन सिंह मुन्ना सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा और जय विजय सोनकर सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।





