जौनपुर की बेटी बुशरा फ़ातिमा ने बढ़ाया जिले का मान, 12वीं में 89% अंक हासिल कर पायी प्रथम स्थान।Don News Express

Don News Express

 जौनपुर की बेटी बुशरा फ़ातिमा ने बढ़ाया जिले का मान, 12वीं में 89% अंक हासिल कर पायी प्रथम स्थान


जौनपुर । Dr. Rizvi Learners Academy में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की मेधावी छात्रा बुशरा फ़ातिमा ने 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बुशरा फ़ातिमा, जौनपुर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान नेहा इलेक्ट्रॉनिक के प्रोप्राइटर नज़र अब्बास बाबू की पुत्री हैं। बेटी की इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बुशरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने भी बुशरा फ़ातिमा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। शिक्षकों ने बताया कि बुशरा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उन्होंने लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने बुशरा फ़ातिमा को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और कहा कि छात्राओं की ऐसी उपलब्धियां समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देती हैं।

जौनपुर की इस होनहार बेटी की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

#

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!