शानदार 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, Saksham Sahu ने 96% अंक प्राप्त कर किया टॉप
शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय Dalimss Sunbeam School का इस वर्ष कक्षा
12वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।
कॉमर्स संकाय के छात्र Saksham Sahu ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। Saksham की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं साइंस संकाय में विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा Snehjal Chaurasia ने 92.6%, Vaishnavi Gupta ने 91.2%, Nikhil Yadav ने 90% तथा Aamina Yusra ने 89.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कॉमर्स संकाय में Rishabh Rai ने 90% अंक अर्जित किए।
ह्यूमैनिटीज संकाय में Samra Zehra ने 92% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ अब्दुल क़ादिर खां ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह परिणाम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
विद्यालय की Principal Alka Gupta ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी हैं।





