जौनपुर जिले के सैदनपुर निवासी डॉ. एलपी मौर्य के पुत्र अभिलाष मौर्य ने ने असम में आयोजित नूरुद्दीन अहमद सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी टीम नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए चैंपियन बना दिया।ट्राफी जीतने पर पूरी टीम को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि डॉ अख्तर हदन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज जौनपुर में कार्यरत डॉ एलपी मौर्य के पुत्र अभिलाष मौर्य बचपन से ही क्रिकेट खेलते थे और अपनी काबिलियत के दम पर वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम में भी शामिल थे।
2024 में उनकी नियुक्ति असम रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे में हुई थी और आज उन्होंने यह बात अपनी टीम को चैंपियन बनकर कर साबित कर दिया है। फाइनल मैच जो गुवाहाटी के स्टेडियम में खेला गया था उसमें गुवाहाटी की टीम को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि से डॉ. अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सादिक रिजवी वह अन्य स्टाफ, टीचरों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।


