मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन।Don News Express

Don News Express


 मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया और बताया कि  माह ए मोहर्रम  17 जून 2026 से आरंभ हो रहा है 10 मोहर्रम 26 जून को मनाया जाएगा इसी के संदर्भ में जिला प्रशासन का ध्यान निम्न बिंदुओं पर आकर्षित करना है।

1, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सही वोल्टेज पर की जाए 

2, गैस की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए ताकि सुचारू रूप से गैस उपलब्ध रहे 

3, नगर पालिका परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट, पानी आपूर्ति, सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं धार्मिक स्थलों की साफ सफाई समय से पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए

4, जलूसों एवं इमामबाड़ों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अवसर पर पुलिस व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की जाए एवं आधुनिक एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड के वहन भी उपलब्ध रहे 

5, मोहर्रम पर विगत वर्षों की तरह जिला शांति समिति की बैठक मोहर्रम आरंभ होने के 1 सप्ताह पहले ही कर ली जाए ताकि यदि कहीं कोई समस्या हो तो उसको समय रहते उसका निवारण किया जा सके


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!