लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने किया खिचड़ी वितरण, लगभग 200 जरूरतमंद हुए लाभान्वित।Don News Express

Don News Express

 लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने किया खिचड़ी वितरण, लगभग 200 जरूरतमंद हुए लाभान्वित





जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' द्वारा अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' के नेतृत्व में मानव सेवा के उद्देश्य से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन लायन अरविंद बैंकर ने किया।



इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस सेवा कार्य से लगभग 200 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।


कार्यक्रम में क्लब के अनेक सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


कार्यक्रम के समापन पर क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं कार्यक्रम के संयोजक लायन अरविंद बैंकर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग की सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!