लखनऊ:राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक के उप संपादक बने तामीर हसन शीबू।Don News Express

Don News Express


 राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक के उप संपादक बने तामीर हसन "शीबू"

लखनऊ। पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार तामीर हसन शीबू को राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक का सह संपादक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह News Hour में उत्तर प्रदेश स्टेट ब्यूरो हेड के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

मूल रूप से जौनपुर जनपद के ख्वाजा दोस्त के निवासी तामीर हसन शीबू लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों तथा समाचार चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति को मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


अपनी नियुक्ति पर तामीर हसन शीबू ने समाचार पत्र के प्रबंधन एवं संपादकीय मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनहित की पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!