मां शीतला पैलेस, पंचहटिया, जौनपुर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जौनपुर मंडल का पी3, पी4 एवं जीडीएस का संयुक्त अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि कामरेड श्री प्रमोद राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री सुभाष पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय समन्वय समिति, मंडलीय सचिव गाजीपुर श्री रविंद्र राव, आजमगढ़ श्री रतन यादव, प्रयागराज श्री परवेज आलम, वाराणसी श्री चरण सिंह आदि ने संबोधन किया।
श्री महेंद्र प्रताप यादव, अध्यक्ष पी3, श्री ऋषिकेश चौहान, सचिव पी3, श्री श्रवण मिश्रा, अध्यक्ष पी4, श्री हरिशंकर यादव, सचिव पी4, श्री राम आसरे, अध्यक्ष जीडीएस एवं श्री चंद्रकांत सिंह, सचिव जीडीएस चुने गए।


