लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने मनाया पारिवारिक पिकनिक एवं सावन आगमन महोत्सव।Don News Express

Don News Express

 लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने मनाया पारिवारिक पिकनिक एवं सावन आगमन महोत्सव



जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा विष्णु मोटल, शकरमंडी–शाहगंज रोड, जौनपुर में पारिवारिक पिकनिक एवं साधारण सभा का आयोजन हर्षोल्लास और पारिवारिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।





कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से हुई, जिसके पश्चात सुरम्य संगीत क्लासेज की संचालिका प्रज्ञा मिश्रा एवं अन्य कलाकारों द्वारा सावन आगमन महोत्सव के अंतर्गत कजरी, नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर वातावरण को आनंद और उल्लास से सराबोर कर दिया।


कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण रहा,लायंस परिवार के सदस्यों का एक साथ मिलकर समय बिताना। पारिवारिक पिकनिक ने आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को और मजबूत किया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए और इस आयोजन को यादगार बनाया।


क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब केवल सेवा का संगठन ही नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जहां प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी होता है। वहीं सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।


कार्यक्रम में लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के चार्टर अध्यक्ष डॉ जी सी सिंह  एवं पदाधिकारियों, निदेशक मंडल के सदस्यों, क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!