शकील मुमताज को अंजुमन हुसैनिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। Don News Express

Don News Express



 जौनपुर अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम तरही शब्बेदारी के 83 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार की रात मुमताज रेडियो के प्रोपराइटर शकील मुमताज को अंजुमन हुसैनिया ने विशेष रूप से 50 वर्षों तक लगातार अपनी सेवाएं देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि हिंदुस्तान की पहली तरही  अंजुमन हुसैनिया बलुवाघाट द्वारा स्थापित की गई थी। जिसमे देश की मशहूर अंजुमने नौहा व मातम करती है। 83 वर्षों  में से विगत 50 वर्षों से मुमताज रेडियो लगातार अपनी फर्म के ज़रिए लाइट ,साउंड ,माइक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लगाकर अपनी सेवाएं देता आ रहा है ,50  वर्षों तक लगातार सेवाएं देने पर अंजुमन हुसैनिया द्वारा मौलाना सैय्यद सज्जाद हुसैन( बिहार) व शोहरत जौनपुरी व सदर सकलैन हैदर कंम्पू ने उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर  सम्मानित किया। इस अवसर पर शकील मुमताज ने कहा कि यह मेरे लिए फक्र की बात है कि हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में होने वाली इस ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी में  हमारी  सेवाए विगत 50 वर्षों से लगातार जारी हैं और आगे भी यह सेवाएं जारी रहेगी ।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!