लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' के निःशुल्क BMD जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।Don News Express

Don News Express


लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' के निःशुल्क BMD जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण







जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' द्वारा सोमवार को डॉ. जी. सी. सिंह एवं सुलोचना सिंह के क्लिनिक पर निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी हड्डियों की जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया।


शिविर के दौरान डॉ जी सी सिंह ने बताया कि बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच हड्डियों की मजबूती, उनमें कैल्शियम की मात्रा तथा भविष्य में फ्रैक्चर की संभावना का आकलन करने का एक सरल, सुरक्षित एवं दर्दरहित परीक्षण है। यह जांच ऑस्टियोपोरोसिस की समय रहते पहचान करने तथा उचित उपचार की दिशा तय करने में अत्यंत उपयोगी है।


इस अवसर पर  डॉ सुलोचना सिंह, गणेश गुप्ता,  प्रियंका गुप्ता, अनुराग सिंह, नूपुर सिंह, शिवकुमार साहू,  मनीष गुप्ता,  प्रतिमा गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव,  प्रज्ञा मिश्रा,विभा श्रीवास्तव,  देवेश गुप्ता,  दीपक चिटकारिया,  जागेश्वर केसरवानी,  रीता केसरवानी,  धनंजय पाठक एवं  सुनीता पाठक, संजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।


अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' समाज के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


अंत में सचिव  नवीन मिश्रा ने सभी चिकित्सकों, क्लब सदस्यों एवं शिविर में पधारे नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!