मनीष देव अध्यक्ष मनीष गुप्ता महासचिव चयनित
जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकमात्र केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 26 वां चयन प्रक्रिया संपन्न
जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का परंपरागत 26 वां चयन प्रक्रिया शनिवार 15 अगस्त 2026 को प्रधान कार्यालय, नव दुर्गा शिव मंदिर, नखास में अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इससे पूर्व 80वें स्वतंत्रा दिवस के शुभ अवसर परम्परागत ध्वजारोहण अध्यक्ष मनीष देव ने किया व राष्ट्रगान एंव राष्ट्र गीत का पाठ किया गया और महापुरुषों की आजादी मे अमूल्य योगदान को याद किया गया।
तत्पश्चात आम सभा का आयोजन हुआ जिसमे दो वर्षीय प्रबंधसमिति के कार्यकाल के भंग की पुष्टी की गई। महासमिति के पूर्व परम्परानुसार
चयन समिति सदस्यगण संरक्षक मण्डल से शोभ नाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी, संतोष सिंह एंव राधे कृष्ण ओझा के साथ-साथ निखिलेश सिंह द्वारा 01 वर्ष के लिए पुनः वर्तमान अध्यक्ष मनीष देव मंगल एंव महासचिव मनीष गुप्ता का चयन किया गया।
विदित हो की महासमिति में चुनाव नहीं होता है बल्कि संरक्षक मण्डल द्वारा चयन के समय उपस्थित प्रबंधकारणी से अध्यक्ष और महासचिव का चयन किए जाता रहा हैं। उक्त अवसर उपस्थित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने चयनित अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दिया।
संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आगामी दुर्गा पूजानोत्सव की भव्य एवं विराट तैयारी हेतु निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।
और कहा गया की श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्वर्ण जयन्ती वर्ष आ रहा है जिसकी भव्य तैयारि हम सभी को मिलकर एक टीम वर्क के साथ करना है।
इस अवसर पर विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह रानू व मोतीलाल यादव ने दुर्गा पूजा को भव्य बनाने पर अपने सुझाव सदन में दिए।
नव चयनित अध्यक्ष मनीष देव ने कहा कि नवरात्र दुर्गा पूजानोत्सव बहुत भव्य व दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही साथ माननीय मंत्री जी से मुलाकात के बाद मिले आश्वासन के अनुक्रम मे विसर्जन शक्ति कुंड के सौन्दर्यीकरण व पक्के कुंड का निर्माण नवरात्रि पूर्व कर लिया जाएगा।
उक्त अवसर पर विशिष्ट सदस्य संजय सिंह,अनिल अस्थाना,विनोद यादव, लालचंद निषाद, नीरज सिंह, अनिल साहू,विनय बरौतिया, अतुल सिंह मुन्ना, विवेक सिंह के साथ - साथ विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारगण महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, गणेश साहू,सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, अमित गुप्ता,विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, मो. शाहिद, रोशी सोनकर, अजय गुप्ता, अरविंद यादव, धीरज जायसवाल, रतन दीप निषाद, श्रीपाल यादव, जय विक्रम सिंह, शिव कुमार मौर्य, राज देव यादव, करन बिन्द, सोमेश गुप्ता, नीरज शाह,सुनील जायसवाल, अमन, विनोद अग्रहरि, अनीत सिंह, अंशु निषाद, दया शंकर सेठ आदि दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारगण उपस्थित रहे।
बैठक को भव्य सफल बनाने में विवेक जायसवाल, आशीष रावत, रोहित सिन्हा, प्रिसं तनेजा, ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट, दीपक श्रीवास्तव, लालता सोनकर चंदन यादव, सर्वेश यादव
कृष्णा सोनी,महेंद्र अग्रहरि पंचम मौर्य आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
सभा का सफल संचालन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। सभा मे उपस्थित सभी अतिथियों, संरक्षकगण, विशिष्ट सदस्यगण व प्रबंधकारणी का स्वागत व धन्यवाद राम प्रकाश यादव ने किया।

