पीएनबी के रिटायर्ड प्रबंधक के उत्पीड़न की की उच्चस्तरीय जांच शुरु ,पुलिस महकमे में हड़कंप।Don News Express

Don News Express


जौनपुर! हिंदुस्तान मानवाधिकार के ज़िला  कैम्प कार्यालय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई । बैठक में  पुलिस की अन्यायपूर्ण और असंवैधानिक  कार्य शैली  पर चर्चा की गई।  बीते 16 जुलाई को  सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक एवं वर्तमान समय में हिंदुस्तान मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  

समाजसेवी ज्ञान कुमार के साथ  थाना लाइन बाजार पुलिस ने जिस प्रकार से  अपमानजक ,और फर्जीवाड़ा कार्य किया, उसकी घोर  निंदा की गई। 

इस  अवसर पर हिंदुस्तान मानवाधिकार  के राष्ट्रीय महासचिव एवं मिशन रिमूव करप्शन के संचालक वकार हुसैन ने कहा,,थाना लाइन बाजार पुलिस ने एक सेवानिवृत बैंक के उच्च अधिकारी,वरिष्ठ समाज सेवी तथा मानवाधिकार के पदाधिकारी के साथ जिस प्रकार अपमानजक व्यवहार,और फर्जी आरोप लगा कर उन्हें किसी अपराधी की तरह घंटों थाने के लॉकअप में बंद रखा,वह ,पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली,मनगढंत और फर्जीवाड़ा  की मानसिकता को साफ दर्शाता है।

श्री हुसैन ने कहा, ज्ञान कुमार ने तत्काल,इस की शिकायत पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी,उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उच्चन्यायालय इलाहाबाद को ऑनलाइन ,तथा रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज दी है। उन्होंने थाना लाइन बाजार पुलिस के फर्जीवाड़ा और झूठ को पकड़ने के लिए ,थाने में लगे सीसी कैमरा फुटेज को सुरक्षित रखने  के लिएभी कहा। 

 श्री वकार  ने कहा ,,हमे संतोष है कि पुलिस अधीक्षक जी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए, सीसी कैमरा फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया,और जांच की जिम्मेदारी सी ओ सिटी को सौंप दी है।

 इस अवसर पर कई मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान मानवाधिकार  के  राष्ट्रीय महासचिव वकार ने किया ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  के तौर पर सिविल कोर्ट के डिप्टी चीफ़  डिफेंस  काउंसिल  के  अधिकारी ,डॉ दिलीप कुमार सिंह जी रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के जिला महा सचिव डॉ नौशाद अली  मिंटू ने किया।

अन्य उपस्थित लोगों में ,ज्ञान कुमार, गवर्मेंट कॉलेज के सेवानिवृत प्रवक्ता,सूबेदार सिंह, ऋषि कुमार,एडवोकेट सकलैन हैदर,शिवानंद, मानवाधिकार कार्यालय एवं  मानवाधिकार कार्यक्रम सूचना अधिकारी ,नौशाद अली और प्रदेश मीडिया प्रभारी हसनैन क़मर दीपू रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!