मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, 240 विद्यार्थियों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र।Don News Express

Don News Express




 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, 240 विद्यार्थियों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र


जौनपुर। शहर के हिंदी भवन में रविवार को माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अल्पसंख्यक मेघावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 240 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।






कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने सभी बच्चों को मुबारकबाद देते हुए कहा की आप सभी लोगो के अंदर विशेष प्रतिभा थी जिसको देखते हुए इस संस्था ने आप लोगो को सम्मानित किया इस सम्मान को यहीं मत रुकने दीजियेगा बल्कि जब तक आप सफलता के शिखर को ना पहुंच जाये तब तक संघर्ष करते रहिएगा। क्योंकि यह दुनिया अब ज्ञान और विज्ञान की हो गयी है इसलिए दिनी और दुनियावी दोनों तालीम हासिल करना जरुरी है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अध्यक्ष नगर पंचायत मड़ीयाहूँ रुकसाना कमाल ने कहा की इन बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई इनके अंदर के उत्साह को और आगे ले जाएगी और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।और लड़कियाँ यहाँ अच्छी संख्या में सम्मानित हो रही हैं जो अपने आप में एक बड़ी बात है कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष हफीज शाह ने करते हुए कहा की यह कार्यक्रम लगातार दस वर्षों से हो रहा है यहाँ से सम्मानित होकर जाने वाले बहुत से बच्चें आज उच्च पदो पर कार्यरत होकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रोग्राम में नईम और जइम दोनों भाइयों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने बिना दहेज़ और बिना बाराति के शादी करके समाज में दहेज़ के खिलाफ़ एक सन्देश दिया।

समारोह की शुरुआत.... द्वारा कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, इसके बाद एक नन्ही बच्ची ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।













विशिष्ट अतिथि कमाल फारूकी ने कहा कि यह संस्था पूरे जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं डॉ. नोमान खान ने बच्चों को सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम को शशांक सिंह रानू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है।जिससे की समाज में एक अच्छा सन्देश जाये। सरदार सतनाम सिंह ने कहा की आने वाले समय में शिक्षा ही देश को तरक्की की तरफ ले जायगी इसलिए इसके महत्व को समझना चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक की अधिकारी रौनक अफ़रोज़ ने कहा की जब किसी घर में एक बेटी तालीम हासिल करती है तो वो दो दो घरों को तालीम से जोड़ती है और अब आने वाला समय बेटियों का है।


इस अवसर पर शकील अहमद,अबुज़र शेख, हाजी एजाज़ अहमद, हाजी सैय्यद फरोग, हाजी मो राशिद, शोएब कलाम, बेलाल खान,तौसीफ़ अहमद,साकिब अहमद,फिरोज अहमद पप्पू,नेयाज ताहिर शेखु एडवोकेट,आमिर, तौसीफ, शहबाज खान, जाफर खान, नदीम अंसारी, आमिर कुरैशी,आदिल ज़ैदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन मेंहदी रज़ा एडवोकेट ने किया तथा आभार संस्था के अध्यक्ष हफीज शाह ने व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!