मोदी के क्लामेट की ज़मीन पर बिल्डर ने किया कब्ज़ा ,प्रधानमंत्री दिलायेंगे असगर अली को इंसाफ।Don News Express

Don News Express


 मोदी के क्लामेट की ज़मीन पर बिल्डर ने किया कब्ज़ा ,प्रधानमंत्री दिलायेंगे असगर अली को इंसाफ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ाई कर चुके मुम्बई के असगर अली वोहरा की ज़मीन पर मुम्बई के एक बिल्डर ने कब्जा कर लिया । 8 सितंबर को असगर अली बोहरा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और दशकों पुराने भूमि विवाद में न्याय के लिये गुहार लगाते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की । मुंबई के मीरा रोड के रहने वाले 81 वर्षीय असगर अली वोहरा गुजरात के वडनगर स्थित बी.एन. स्कूल में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई कर चुके हैं । असगर अली ने बताया के उन्होंने 1989 में भायंदर पूर्व के नवघर में लगभग 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।  2011 में स्वयम् बिल्डर्स और सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस ने उनकी इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। यह कंपनी बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी हुई है।वोहरा का आरोप है कि संपत्ति के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया और उस पर स्वयम् बिल्डर्स तथा सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस के नाम से कब्जा दिखा दिया गया।इस मामले में 2015 में एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी, और वर्तमान में यह मामला अदालत में लंबित है। वोहरा ने बताया कि वे तब से राजस्व विभाग, नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस से लगातार समाधान की गुहार लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात के बाद, अब नगर निगम प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। मामले में 16 सितंबर को एक सुनवाई निर्धारित की गई है और सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस तथा स्वयम् बिल्डर्स के प्रतिनिधियों को इस सुनवाई में उपस्थित रहने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!