सिराज मेंहदी ने डॉ. निर्मल खत्री के आवास पहुंचकर जताया शोक।Don News Express

Don News Express



 सिराज मेंहदी ने डॉ. निर्मल खत्री के आवास पहुंचकर जताया शोक

श्रीमती बीना खत्री के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना


अयोध्या। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सिराज मेंहदी (पूर्व एमएलसी)ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के अयोध्या स्थित आवास पहुंचकर उनकी पत्नी श्रीमती बीना खत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री एवं शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


सिराज मेंहदी ने कहा कि श्रीमती बीना खत्री का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


इस दौरान उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागी बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है और ऐसे समय में परिवार एवं शुभचिंतकों का साथ ही संबल प्रदान करता है। सिराज मेंहदी ने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।


गौरतलब है कि डॉ. निर्मल खत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ-साथ लोकसभा के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। अयोध्या की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनकी लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही है। उनके परिवार में शोक की सूचना मिलने पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!