हाईवे पर सजा इंद्र रिजॉर्ट, विकास को मिली नई रफ्तार।Don News Express

Don News Express


 हाईवे पर सजा इंद्र रिजॉर्ट, विकास को मिली नई रफ्तार

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने किया शुभारंभ, लायंस क्लब गोमती परिवार ने अनुराग सिंह व नूपुर सिंह को दी शुभकामनाएं

जौनपुर, 26 सितम्बर 2026। जौनपुर-बनारस हाईवे पर नेवादा स्थित सुंदर एवं व्यवस्थित इंद्र रिजॉर्ट का शुभ उद्घाटन शनिवार की शाम प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के दौरान रिजॉर्ट के निदेशक अनुराग सिंह,एवं नूपुर सिंह व यशवंत सिंह को लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रिजॉर्ट का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जौनपुर-बनारस हाईवे पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस तरह के प्रतिष्ठान की शुरुआत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। जौनपुर तेजी से विकसित हो रहा है और लोगों को शादी-विवाह, पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है। इंद्र रिजॉर्ट इस दिशा में एक उपयोगी पहल है। उन्होंने अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह को शुभारंभ की बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव लायन नवीन मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष ऋषिदेव जी सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्र रिजॉर्ट का शुभारंभ क्षेत्र के लिए खुशी का अवसर है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रतिष्ठान लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने दोनों निदेशकों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

गौरतलब है कि अनुराग सिंह लायंस क्लब जौनपुर गोमती के सदस्य हैं, जबकि नूपुर सिंह क्लब में सह सचिव के पद पर कार्यरत हैं। दोनों के नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर लायंस क्लब गोमती के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इंद्र रिजॉर्ट की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।

निदेशक अनुराग सिंह एवं नूपुर सिंह ने समारोह में आए सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट में लोगों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने रिजॉर्ट की साज-सज्जा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।








#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!