विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर के निकट कूड़ा न फेंकें नागरिक, पशुओं को खुले में छोड़ने पर दुर्घटना का खतरा: नीरज कुमार (अवर अभियन्ता)
जौनपुर: विद्युत वितरण उपखंड अहियापुर के अवर अभियन्ता नीरज कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा घरेलू कूड़ा-कचरा विद्युत पोलों व ट्रांसफार्मरों के नीचे न फेंकें। कूड़े के ढेर पर आने वाले आवारा पशुओं के कारण शॉर्ट सर्किट, गंभीर विद्युत दुर्घटनाओं और जनहानि का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका परिषद जौनपुर से भी आग्रह किया है कि शहर में घूम रहे निराश्रित पशुओं को तत्काल गौशालाओं में भेजा जाए ताकि शहर का यातायात सुगम रहे और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

