निबंधन कार्यालय जौनपुर संगठित लूट का अड्डा,हिंदुस्तान मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय महासचिव ने महानिरीक्षक निबंधन को भेजा शिकायती पत्र।Don News Express

Don News Express



     निबंधन कार्यालय जौनपुर  संगठित लूट का अड्डा,हिंदुस्तान मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय महासचिव ने महानिरीक्षक निबंधन को भेजा शिकायती पत्र।

---------------------------

जौनपुर, 30 सितंबर 2026,

निबंधन कार्यालय जौनपुर में व्याप्त संगठित भ्रष्टाचार और  आम जनता से लूट और लोगों के शोषण के खिलाफ,हिंदुस्तान मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय महासचिव(मिशन रिमूव करप्शन के संचालक) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में हिंदुस्तान मानवाधिकार के राष्ट्रीय महासचिव ने महानिरीक्षक निबंधन एवं आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को दिनांक 28/9/2026 को ऑनलाइन शिकायती पत्र  भेजा है,जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी जौनपुर एवं मंडल आयुक्त को भी लिखा है।

मानवाधिकार संस्था के कैम्प कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्री हुसैन वर्षों से अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते आरहे हैं,नतीजे में पुलिस सहित कई अन्य विभाग के भ्रष्टाचारियों को सजा दिला चुके हैं,परन्तु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि भ्रष्टाचार किसी महामारी की तरह देश भर में तेज़ी से फैलता जा रहा है,जिस की दुर्गंध से आम नागरिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा  है।

जौनपुर निबंधन कार्यालय में भूमि/मकान आदि के क्रय/विक्रय में व्यापक लूट  एवं धोखा धड़ी की जा रही है,जिस में मुख्य रूप से

1, स्टाम्प की खुली काला बाजारी,विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक  दाम पर और बिना रसीद स्टाम्प बेच रहे है, कमीशन भी मनमानी  लिया जाता है।

2, रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दस्तावेज लेखकों की संख्या लगभग 50, अर्थात लेखकों के 50 बिस्तर,जिन  में   कितने  अधिकृत और कितने अनधिकृत होते है,यह बताया नहीं जा सकता है,यह भी नहीं पता कि लेखकों के बिस्तरों पर बैठे लोगों में से कितने बिचौलिए और दलाल हैं।

3, यह कि भ्रष्टाचारियों और अनाधिकृत बैठने वाले दोषियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत दंडात्मक कड़ी कार्यकाही की जय।

  इस संबंध में वकार हुसैन ने बताया कि यदि,निबंधन कार्यालय जौनपुर को  शीघ्र भ्रष्टाचार मुक्त नहीं किया गया तो हिंदुस्तान मानवाधिकार संस्था न्यायालय की सहायता भी ले सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!