कार्यक्रम में तीज पर्व की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को तीज गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव के दौरान सदस्याओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में पारंपरिक उत्सव के साथ आपसी मेल-मिलाप और महिला सहभागिता की झलक देखने को मिली। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने तीज के उल्लास को और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब क्षितिज की संस्थापक अध्यक्षा यावनिका सिंह, अध्यक्षा ऋतु त्रिपाठी, आईपीपी आराधना सिंह सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका वंशिका रहीं। पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी सदस्याओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
महोत्सव के समापन पर पुरस्कार एवं तीज गिफ्ट पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्लब की सदस्याओं ने भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को इसी तरह आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

