महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव : डॉ.रश्मि मौर्य। Don News Express

Don News Express

 *महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव : डॉक्टर रश्मि मौर्य


*

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को आर.के. साहू जूनियर हाई स्कूल में महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति सजग करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मौर्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खान-पान तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सखी वेलफेयर की संस्थापक अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने वर्तमान समय में महिलाओं में बढ़ रही विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर उचित सावधानी बरतकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर 40 महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं।




कार्यक्रम में आर.के. साहू जूनियर हाई स्कूल की प्रबंधक प्रियंका गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों, लायंस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था की फर्स्ट लेडी ऑफ द लायंस एकता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और सही जानकारी ही स्वस्थ एवं सशक्त महिला की पहचान है। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!