आसमान में मड़ियाहूं की बेटी ने भरी उड़ान।Don News Express

Don News Express

 आसमान में मड़ियाहूं की बेटी ने भरी उड़ान


जौनपुर:मड़ियाहूं की बेटी फलवा सामिया ने 300 घंटे की सफल उड़ान पूरी कर पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। वह नगर की पहली महिला पायलट बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही नगर और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

सामिया ने बताया कि बचपन में माता-पिता के साथ हवाई यात्रा के दौरान महिला पायलटों को देखकर उनके मन में भी विमान उड़ाने का सपना जगा। इसके बाद उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत करती रहीं। परिवार ने भी उनके सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।

सामिया ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से पूरी की। इसके बाद दिल्ली से डीजीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। पायलट प्रशिक्षण के लिए उनका चयन अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ, जहां उन्होंने 15 महीने की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी परीक्षाओं के साथ नियमित अभ्यास की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 300 घंटे की उड़ान पूरी की।

नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल फारूकी की पुत्री सामिया अपनी सफलता का श्रेय पिता कमाल फारूकी और मां रुखसाना को देती हैं। उन्होंने कहा कि पिता हमेशा बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहे। सामिया की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!